December 3, 2025

सदाकत आश्रम के मुख्य सभागार में मनी पूर्व उपप्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय  सदाकत आश्रम के मुख्य सभागार में आज शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व जगजीवन राम की 118 वीं जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान परिषद् में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ में कांग्रेस के नेताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री जगजीवन बाबू एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे और आधुनिक भारत के निर्माण में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के सहयोगी रहे। वे नेहरु मंत्रिमण्डल में सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री थे। उन्होंने कहा कि शोषित, वंचित समाज को मुख्यधारा में लाने का काम करने वाले बाबू जगजीवन राम का जीवन हमारे लिए आदर्श है। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मोती लाल शर्मा ने राहुल गांधी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने दलित समाज से आने वाले राजेश कुमार को बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर मनोनयन कर दलित समाज को सम्मानित करने का काम किया है। जयंती समारोह का संचालन अजय चौधरी एवं धन्यवाद ज्ञापन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोती लाल शर्मा ने की। जयंती समारोह में शामिल होने वाले नेताओं में पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह,मोती लाल शर्मा, संजीव प्रसाद टोनी, प्रेमचन्द्र मिश्रा, नरेन्द्र कुमार, वीणा शाही, जमाल अहमद भल्लू, डा हरखू झा, बंटी चैधरी, ब्रजेश प्रसाद मुनन, डा अजय कुमार सिंह, कपिलदेव प्रसाद यादव, निर्मल वर्मा, अजय चैधरी, प्रवीण सिंह कुशवाहा,उमेर खान, चन्द्र प्रकाश सिंह, राजेश कुमार सिन्हा, राज किशोर सिंह, आलोक हर्ष, आदित्य कुमार पासवान, नजमूल हसन नजमी, वैद्यनाथ शर्मा, कमलदेव नारायण शुक्ला,शशिकांत तिवारी, नागेन्द्र कुमार विकल, प्रदुम्न यादव, अरविन्द लाल रजक, विश्वनाथ बैठा, मृणाल अनामय, दीपक पटेल, राहुल पासवान,मनोज शर्मा, कुंदन गुप्ता,  राजेन्द्र चैधरी, यशवन्त कुमार चमन, किशोर कुमार, मो. शाहनवाज,राजीव विहंगम पासवान,  डा. विनोद कुमार अवस्थी, ललन कुमार, साधना देवी रजक, जयप्रभा राम, मृत्यंजय कुमार सिंह, अरविन्द कुमार पासवान ,नागेन्द्र तिवारी, शैलेन्द्र गुप्ता, सुरेश पासवान ,दिलीप कुमार सिंह, रविशंकर प्रसाद, गुलाम मोहम्मद कुरैशी, पंकज कुमार यादव, जितेन्द्र पासवान, अशोक कुमार सिंह, सैयद फिरोज हसन, महेश मिश्रा, डा कुमारी गीता पासवान, किरण कुशवाहा, गोरखनाथ, रंजीत कुमार, सुशील राज, शशिभूष्ण कुमार, प्रमुख हैं।

You may have missed