कांग्रेस छल-कपट की राजनीति से दूर है और आगे भी रहेगी : मदन मोहन
- कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस पर तिरंगा यात्रा का आयोजन
पटना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के 137वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के उद्यान में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने झंडोत्तोलन किया। डॉ. झा ने तिरंगे को सलामी दी और कांग्रेसजनों को प्रतिज्ञा दिलाई। इसके साथ ही कांग्रेस सेवादल के 99वें स्थापना दिवस पर सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक मो. शोएब द्वारा आयोजित तिरंगा मार्च का आयोजन सदाकत आश्रम से राजेन्द्र घाट तक किया गया। जिसका नेतृत्व मदन मोहन झा ने किया। राजेन्द्र घाट पर देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
झंडोत्तोलन के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष डॉ. झा ने कहा कि छल कपट की राजनीति को कांग्रेस पार्टी ने कभी स्वीकार नहीं किया। वर्तमान दौर में देश की राजनीति पर साम्प्रदायिक ताकत हावी हो चुकी है। कांग्रेस ने सदैव देश की एकता, अखंडता और सद्भाव को बरकरार रखने की कवायद की है। वर्तमान दौर में कांग्रेस ने गांधीवादी विचारधारा को जीवित रखने और सबको साथ लेकर चलने की राजनीति की है।
स्थापना दिवस एवं तिरंगा यात्रा में पूर्व अध्यक्ष डॉ. शकील अहमद, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. समीर कुमार सिंह, कौकब कादरी, श्याम सुंदर सिंह धीरज, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, विधायक प्रतिमा कुमारी दास, ब्रजेश पांडेय, ब्रजेश प्रसाद मुनन, पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार, लाल बाबू लाल, ऋषि मिश्रा, अर्जुन मंडल, सतीश कुमार, प्रवीन कुशवाहा, जया मिश्रा, कुमार आशीष, स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, संजीव कर्मवीर, ज्ञान रंजन, सौरभ सिन्हा, मिन्नत रहमानी, अशोक गगन, रामायण प्रसाद यादव, अरबिंद लाल रजक, आशुतोष शर्मा, मंजीत आनंद साहू, कमलदेव नारायण शुक्ला, रीता सिंह, राजेश सिन्हा, शशि कान्त तिवारी, असफर अहमद, मृणाल अनामय, अजय सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिंह, प्रदुमन यादव, विनोद पाठक, ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा, सुधा मिश्रा के अलावे कांग्रेसी नेता समेत सेवादल के सैंकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।


