February 12, 2026

नीतीश कुमार के जदयू अध्यक्ष बनने पर उपमुख्यमंत्री ने दी बधाई, तेजस्वी बोले- वे सर्वमान्य नेता

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को लेकर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले भी अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और इस बार फिर से अध्यक्ष बने हैं। वही इसको लेकर हम उन्हें बधाई देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार है और हम लोग मिलजुल कर काम कर रहे हैं। आगे भी करते रहेंगे। बता दे की आज तेजस्वी यादव पासपोर्ट कार्यालय पहुंचे थे। वही पासपोर्ट के रिन्यूअल करने संबंधी कागजात जमा किये। तेजस्वी यादव से जब यह सवाल किया गया कि BJP के लोग कहते हैं कि राजद से नजदीकी होने के कारण ही ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटाया गया है तो उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग क्या कहते हैं क्या नहीं। उनकी हर बात का जवाब नहीं दे सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार है। बिहार सरकार ठीक ढंग से काम कर रही है। हम लोग लगातार युवाओं को रोजगार दे रहे हैं। नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिया गया। कौन क्या कह रहा है क्या नहीं कह रहा है, इस बातों से कोई मतलब नहीं है।
तेजस्वी ने भाजपा पर निशाना साधा
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि पूरे देश में विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं। उनके खिलाफ माहौल बन रहा है। एक कारण है कि बीजेपी के लोग बौखलाहट में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। उनकी बात को हम काल्पनिक बात मानते हैं। उससे कुछ होने वाला नहीं है। वही विदेश जाने वाले कार्यक्रम को रद्द करने के बारे में बताया कि यह कार्यक्रम बिहार सरकार के द्वारा आयोजित किया जाना है। अभी हम आए थे पासपोर्ट कार्यालय पासपोर्ट को रिनुअल करने के लिए। जब जाएंगे तो फिर आप लोगों को पता चल जाएगा।

You may have missed