BIHAR : पूर्व सभापति अरुण कुमार के निधन पर शोक संवेदनाओं का तांता

पूर्व सभापति अरुण कुमार के निधन पर केंद्रीय मंत्री ने शोक व्यक्त किया
पटना। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति प्रोफेसर अरुण कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री चौबे ने अपने शोक संदेश में कहा कि “प्रोफेसर अरुण कुमार के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। उनके निधन से राजनीति के साथ सामाजिक, शैक्षणिक और साहित्यिक क्षेत्र को भी भारी क्षति हुई है। संसदीय मामलों में उनकी जानकारी की लोग दाद देते रहे। सामाजिक क्षेत्रों में उन्होंने युवावस्था से ही सभी स्तर पर अपना योगदान दिया। एक व्यक्ति के तौर पर वे मिलनसार, सरल हृदय और सादा जीवन जीने वाले व्यक्ति थे] जो हमेशा जरूरतमंद लोगों के लिए मदद के लिए तैयार रहते थे।

पूर्व सभापति के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर
पटना। बिहार कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कांग्रेस के व्योवृद्ध नेता व पूर्व सभापति अरूण कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि अरूण बाबू के निधन से एक राजनैतिक युग का अंत है। डॉ. झा ने कहा कि अरूण बाबू लगभग 41 वर्ष तक बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे। लंबे समय तक परिषद के सभापति भी रहे। उनकी छवि गांधीवादी छवि के रूप में विख्यात था। वहीं बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक गांधीवादी नेता खो दिया है।
शोक व्यक्त करने वालों में कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजित शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. समीर कुमार सिंह, डॉ. अशोक कुमार, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, कौकब कादरी, सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, पूर्व एमएलसी लाल बाबू लाल, पूर्व विधायक डॉ. हरखू झा, सुबोध कुमार, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, प्रवक्ता अमिता भूषण, आनन्द माधव, जया मिश्रा, आसित नाथ तिवारी, कुमार आशीष, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल, अरविन्द लाल रजक, मृणाल अनामय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

About Post Author

You may have missed