PATNA : पालीगंज में भाजपा के नगर मण्डल कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

पटना। पालीगंज में बुधवार को स्थानीय बाजार स्थित आर्य समाज मन्दिर परिसर में पालीगंज नगर मंडल कार्यसमिति का बैठक आयोजित किया गया। जानकारी के अनुसार बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सन्दीप गुप्ता ने किया। वही संचालन मंडल महामंत्री दुर्गेश नारायण ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार व जिला महामंत्री नीरज कुमार मौजूद रहे। मौके पर पालीगंज विधानसभा संयोजक बिनोद कुमार ने बताया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा पार्टी की सरकार ने देश को अलग पहचान दिलाने का कार्य कर रही है। साथ ही देश को आत्मनिर्भर व समृद्ध बनाने का कार्य कर रही है। वही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया की आगामी लोक सभा के दौरान भाजपा पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाये रखने के लिए सलाह मशविरा हेतु कार्य समिति की बैठक आयोजित किया गया है। मौके पर भाजपा के पूर्व पटना जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार, जिला महामंत्री निरज तिवारी, विधान सभा संयोजक विनोद कुमार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिपक कुशवाहा, नारायण शर्मा, जिला के क्रीड़ा मंच संयोजक राजु सिंह, जिला पवक्ता सूर्यदेव सिंह, मुन्ना शर्मा, संजय शर्मा, अमितेश कुमार, धीरज गुप्ता, कारू चौरसिया व कमलेश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
