February 13, 2026

दानापुर में युवती ने की फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजन बोले- मेरी बेटी को मारकर लटका दिया गया

पटना। दानापुर थाना इलाके के आरपीएस लॉ कॉलेज रोड काली मंदिर के पास किराये में रहने वाली एक युवती ने गले में फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को टांग दिया गया है। परिजनों ने पुलिस पर देर से पहुंचने का आरोप लगा कर हंगामा भी किया। युवती अपनी बहन के साथ पीजीएस मोड काली मंदिर गली में संध्या निवास कन्हैया कुमार के घर में किराए ले रह रही थी। बहन अपने रिश्तेदार के श्रद्धाक्रम में गई हुई थी। घटना के समय घर में बहन के दो बच्चे और युवती थी। मृतका की पहचान समस्तीपुर के दलसिंहसराय की रहने वाली साध्वी कुमारी उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है। सूचना पाकर मृतका की मां और परिजनों मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस को देर से पहुंचे के कारण उसे परिजनों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इस दौरान परिजनों ने पुलिस से एफएसएल की टीम को बुलाने की मांग भी की। पुलिस को कमरे में भी नही जाने दिया जा रहा था। किसी तरह पुलिस कर्मियों ने समझा बुझा कर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतका का शादी के लिए लड़का देखा जा रहा था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। परिजनों की माने तो उसने आत्महत्या नहीं की है। किसी ने हत्या कर शव को फंदे में लटका दिया है। मृतका की मां और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के संबंध में मौके पर मौजूद एसआई रामाशीष यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र पीजीएस मोड़ काली मंदिर गली के एक घर में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा।

You may have missed