November 14, 2025

समस्तीपुर में बुजुर्ग महिला ने की आत्महत्या, कमरे में पंखे से लटका मिला शव

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सीसई पंचायत के वार्ड संख्या 6 में एक वृद्ध महिला ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। वही इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वही इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है की मृतिका द्रोपदी देवी घर में अकेली रहती थी। अन्य दिनों की भांति जब मंगलवार को वह अपने घर से बाहर नहीं निकली, तब आसपास के लोगों ने घर में देखा तो उक्त महिला का दरवाजा अंदर से बंद था। वही मौजूद लोग जब दरवाजा तोड़कर घर के अंदर पहुंचे तो देखा कि महिला का शव पंखे से लटका हुआ है। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला का पति जगन्नाथ राय पटना में मजदूरी करता है। बेटा सुजीत कुमार एवं सूरज कुमार पुणे में राजमिस्त्री का काम करता है। वही मृतिका मानसिक रूप से विक्षिप्त थी तथा वह घर में अकेले ही रहती थी।। महिला द्वारा खुदकुशी कर लिए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने उसके पुत्र एवं पति को घटना की सूचना दी है। वही परिवार के सदस्यों के आने का इंतजार किया जा रहा है। अभी तक घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

You may have missed