बिहार में मौसम ने बदला मिजाज : छठ-दिवाली से पहले प्रदेश में ठंड देगी दस्तक, मध्य अक्टूाबर से तापमान में आएगी गिरावट

पटना। बिहार से मानसून की विदाई 30 सितंबर को ही हो गयी है। लेकिन मानसून के विदाई के बाद वाली स्थिति का असर दिख रहा है। वही इस दौरान प्रदेश भर में हो रही बारिश का असर सीधे ठंड के मौसम पर पड़ेगा। बता दे की अक्टूशबर-नवंबर की बारिश से तापमान में कमी आती है। जिसके कारण ठंड समय से पहले आ जाती है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार अक्टू बर महीने में धुंध भी छाएगा। बिहार में पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवा के कारण बारिश और वज्रपात का सिलसिला अक्टूबर महीने के आखिरी सप्ताह तक जारी रहेगा।
15 अक्टूाबर से तापमान में आएगी गिरावट
बता दे की मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश भर में हो रही बारिश के कारण तापमान अचानक कम होगी। इससे लोगों को ठंडक का अहसास पहले होने लगेगा। ट्रफ लाइन के प्रभाव से अभी राज्या में बारिश होगी। 7 अक्टूकबर तक प्रदेश भर में भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद भी बारिश के आसार हैं। अक्टूबर महीने के अंत तक तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। बिहार के कई हिस्सों में महीने के मध्या से धुंध छाने लगेगा। बिहार में मौसम के बदले मिजाज दिवाली और छठ पूजा का उत्सायह फीका कर सकता है।
पूरे राज्यल में बारिश और वज्रपात के आसार
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी-पूर्वी हवा करीब 10 से 15 किमी की रफ्तार से चल रही है। जिसके कारण बारिश के आसार है। ट्रफ लाइन पश्चिम मध्ये बंगाल में बने कम दबाव वाले क्षेत्र से आंध्रप्रदेश के तटीय क्षेत्र, ओडिसा, छत्ती सगढ़ एवं मध्यक प्रदेश से गुजरते हुए उत्तार-पश्चिम उत्ततर प्रदेश तक गुजर रही है। यह सागर तल से करीब 3 किमी ऊपर तक है। जिससे मेघगर्जन, वज्रपात के साथ हल्कीय बारिश की संभावना हैं।

About Post Author

You may have missed