February 25, 2026

PATNA : बिहार में पछुआ हवा के साथ बढ़ेगी ठंड, इन इलाकों में गिरेगा पारा

बिहार, पटना। अगले दो दिन प्रदेश में पछुआ हवा चलने के संकेत हैं। इसके प्रभाव से प्रदेश के तापमान में आंशिक गिरावट की संभावना है। सुबह में धुंध की स्थिति बनी रहेगी। उत्तर बिहार में न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच एवं दक्षिण बिहार में 12-14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। उत्तर बिहार में 26-28 डिग्री सेल्सियस एवं दक्षिण बिहार में 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच अधिकतम तापमान रहेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में पछुआ के प्रभाव से तापमान में आंशिक गिरावट आएगी। इससे ठंड बढ़ेगी। वही पटना में सुबह के समय सात सौ मीटर दर्ज की गई दृश्यता। गया जिला 11.7 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का सर्वाधिक ठंडा शहर रहा वही पटना का न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री रहा। अगले दो दिनों में तापमान में आंशिक गिरावट के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इसके साथ साथ प्रदेश के अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट के कारण यह 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। पटना के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री वृद्धि होने के कारण 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज जबकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी के कारण 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

You may have missed