बिहार में 23 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, 19 से 25 नवंबर तक बारिश से गिरेगा तापमान

पटना, बिहार। बिहार में दस्तक देने के बाद भी ठंड का प्रभाव नहीं दिख रहा है। पूर्वी हवा के प्रवाह से कम होता ठंड का प्रभाव अब 23 नवंबर से प्रभावी होगा। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब 23 नवंबर से ठंड की वापसी होगी। इस बीच पूर्वी हवा के प्रभाव के कारण रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी वही दिन के तापमान में गिरावट देखी जाएगी। ठंड में थोड़ी देर हो रही है लेकिन इस बार साल 2021 के मानसून का असर ठंड पर साफ दिखेगा। ठंड काफी समय तक बिहार में अपना प्रभाव बनाए रहेगी। 19 से 25 नवंबर के बीच बारिश का पूर्वानुमान है और उसके बाद ठंड का असर बढ़ जाएगा।

बिहार में इस बार अधिक समय तक रहेगा ठंड का मौसम, लोगों का सावधानी रखना जरुरी

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक आशीष कुमार का कहना है कि इस बार ठंड का प्रभाव अधिक समय तक रहेगा। इसका सीधा कनेक्शन मानसून से हैं। प्री और पोस्ट मानसून दोनों में औसत से अधिक बारिश हुई है। मानसून का असर ठंड पर दिखाई देगा। ठंड का प्रभाव अधिक होने के साथ लंबे समय के लिए होगी। वही इस बार ठंड जनवरी और फरवरी में अपना प्रभाव दिखाते हुए मार्च तक जा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार ठंड अधिक पड़ेगी और ठंड का स्केल भी काफी लंबा होगा। जानकारी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन बना था जो तमिलनाडु पोस्ट से टकराया। इसके प्रभाव से एक ट्रफ लाइन तमिलनाडु से लेकर पश्चिमी बंगाल तक बन गई। इस कारण से बिहार में पूर्वी हवा का प्रभाव बढ़ गया।

19 से 25 नवंबर के बीच बिहार के इन जिलों में हो सकती है बारिश

जानकारी के अनुसार, मौसम वैज्ञानिक ने कहा हैं की बिहार इस सप्ताह बिहार में बारिश की भी संभावना बन रही है। वही इसके साथ साथ बिहार में सामान्य से अधिक बारिश का पूर्वानुमान है। संभावना है कि 19 से 25 नंवबर के बीच दक्षिण बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

You may have missed