February 21, 2026

प्रदेश में 3 डिग्री तक तापमान गिरने से बढ़ी ठंड, आने वाले दिनों में पछुआ पवन से छाया रहेगा कोहरा

पटना। बिहार में में दो से तीन डिग्री तक तापमान में गिरावट होने के साथ ठंड में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। वही मंगलवार को राज्यभर में तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। इस दौरान प्रदेश में पछुआ हवा की गति 6 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। बीते 24 घंटों में राज्यभर में ठंड से फौरी राहत मिली है। राजधानी पटना समेत 17 जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, प्रदेश के उत्तरी भागों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। दक्षिण बिहार में अपेक्षाकृत न्यूनतम तापमान उत्तर बिहार के मुकाबले कम रहेगा। रविवार को गया के तापमान में लगभग 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और 9.0 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। पटना के न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार, प्रदेश के छह जिलों के पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सुपौल, फारबिसगंज, अररिया, कटिहार जिले के औसत न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। वहीं, 17 जिलों के औसत न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता नहीं होने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी है। सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय हल्के कोहरे छाए रहने की संभावना है।

You may have missed