September 18, 2025

PATNA : राजधानी समेत बिहार के अन्य जिलों में बढ़ी ठंड, अगले 5 दिनों तक तापमान में होगी गिरावट

पटना। राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में पिछले करीब 5 दिनों से लगातार ठंड में बढ़ोतरी देखी जा रही है, खासकर रात के तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। जिस वजह से राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में मौसम पूरी तरह से सर्द हो चुका है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कहीं ना कहीं आंशिक गिरावट भी देखने के लिए मिला है, जिस वजह से 16 दिसंबर की रात ठंड में और भी बढ़ोतरी देखी गई। वहीं मौसम विभाग की माने तो बिहार के पूर्णिया में सबसे ज्यादा घना कोहरा देखा गया यहां दृश्यता घटकर 500 मीटर ही रह गई वही पटना में सुबह में दृश्यता 1000 मीटर ही थी। मौसम विभाग के अनुसार अभी न्यूनतम पारा 10 डिग्री के आसपास चल रहा है।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार पटना का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया वहीं पश्चिमी चंपारण का तापमान 10.7 डिग्री व औरंगाबाद में 9.5 डिग्री, सहरसा में 10.3 डिग्री, पूसा में 9.2 डिग्री, नालंदा में 10.2 डिग्री, बांका में 9.7, पूर्णिया में 10.9 डिग्री, सीतामढ़ी में 9.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया वही बिहार का सबसे न्यूनतम तापमान की बात करें तो बिहार में सबसे न्यूनतम तापमान गया में दर्ज किया गया जहां पर 7.6 डिग्री रहा पटना में 9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

 

You may have missed