August 28, 2026

पटना में खान सर के सभी कोचिंग आज बंद, जांच में मिली कई गड़बड़ियां, आज दिखाएंगे दस्तावेज

पटना। दिल्ली के एक कोचिंग संस्थान की लाइब्रेरी में तीन छात्रों की मौत के बाद पटना में भी जांच के लिए डीएम की ओर से टीम गठित की गई थी। खान सर के सभी कोचिंग संस्थान में आज छुट्टी कर दी गई है। गेट पर ताला लटक रहा है। गार्ड को कोई जानकारी नहीं है। बोरिंग रोड चौराहे के पास जो कोचिंग है, उसमें एंट्री और एग्जिट गेट भी एक ही है। यह तय मानक के अनुरूप नहीं है। मंगलवार को बिहार के पटना में कई कोचिंग संस्थानों की जांच की गई। इसमें खान सर का कोचिंग भी शामिल था। जिला प्रशासन की ओर से पटना शहर के कोचिंग संस्थानों में आज भी जांच चल रही है। दिल्ली के राजेन्द्र नगर के कोचिंग में हुई घटना के बाद पटना के एसडीएम श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर टीम के साथ कई कोचिंग संस्थानों का जायजा लिया। खान सर के जीएस रिसर्च सेंटर भी पहुंचे थे। पहले खान सर के कर्मचारियों ने एसडीएम को क्लास रूम दिखाने के नाम पर सीढ़ियों से खूब ऊपर-नीचे करवाया। लेकिन क्लास रूम नहीं दिखाया। उनके पहुंचने के 10 मिनट बाद खान सर उनसे मिले। एसडीएम और उनके लाव लश्कर के साथ मीडियाकर्मियों को देख खान सर असहज होने लगे। मीडियाकर्मियों को अपने कमरे से बाहर कर दिया। मीडिया के बाहर निकलने के कुछ ही मिनट बाद एसडीएम भी बाहर आ गए। मीडियाकर्मियों को बताया कि खान सर ने एसडीएम से कोचिंग के सभी दस्तावेज देने के लिए समय मांगा है। बुधवार को सभी दस्तावेज दिखाने एसडीएम दफ्तर जाएंगे। 30 कोचिंग सेंटर की जांच की गई है। इसमें पाया गया कि बहुत कम जगह में ज्यादा स्टूडेंट पढ़ रहे हैं। कई कोचिंग का रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। कई संस्थानो में फायर सिस्टम होना चाहिए। फायर एनओसी होना चाहिए। वो भी नहीं है।

You may have missed