December 4, 2025

बुखार से पीड़ित मुख्य सचिव का मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल-चाल, स्वास्थ्य की ली जानकारी

पटना। बिहार के मुख्य सचिव आमीर सुबहानी पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। वो ऑफिस नहीं आ रहें हैं। सूत्रों से जानकारी के मुताबिक उन्हें फीवर है। बताया जा रहा है कि उन्हें डेंगू की आशंका है। खबर यह भी आ रही है कि वो उन्हें आज रात 02:30 बजे उन्हें पारस में भर्ती करवाया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनका हाल-चाल जानने वहां पहुंचे थे। बिहार मे डेंगू का कहर देखने को मिल रहा है। इसके पहले पटना जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह को डेंगू हुआ था। वह भी पारस में भर्ती हुए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें देखने पहुंचे थे। सूबे मे गुरुवार यानी 13 सितंबर को कुल 250 डेंगू के मरीज मिले थे। स्वास्थ्य समिति के द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़े बताते हैं कि सितंबर महीने में यह आंकड़ा 1307 है। बात यदि करे साल 2023 की तो अब तक कुल 1582 मरीज डेंगू से संक्रमित हो चुके हैं। इसके पहले पटना के डीएम डाक्टर चंद्रशेखर सिंह डेंगू की चपेट में आए थे। पटना जिलाधिकारी 4 सितंबर को पारस हॅस्पिटल में भर्ती हुए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनका हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। पटना डीएम के प्लेटलेट्स में काफी कमी आ गई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिलाधिकारी से मिलने के बाद उच्च स्तरीय मीटिंग बुलाई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, स्वास्थ्य अपर मख्य सचिव प्रत्यय अमृत के अलावा जिलाधिकारियों के साथ बैठक की थी।

You may have missed