महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर गांधी मैदान में राजकीय कार्यक्रम आयोजित, मुख्यमंत्री ने बापू को किया नमन

  • राज्यपाल, उपमुख्यमंत्री समेत बिहार सरकार के कई मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि, कलाकारों ने दी आकर्षक प्रस्तुति

पटना। बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार सरकार की ओर से सोमवार को राजकीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गाँधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विशाल आदमकद प्रतिमा / चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्यकर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, श्रम संसाधन मंत्री सुरेन्द्र राम, सूचना प्रावैधिकी मंत्री मो. इसराइल मंसूरी, विधायक शकील अहमद खान, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, विधान पार्षद रविन्द्र कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा आरती पूजन, भजन, कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने गांधी जी की वेशभूषा में पधारे सुरेश कुमार हज्जू से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित हज्जू म्यूजिकल थियेटर के कलाकरों से मुलाकात की।

You may have missed