कैबिनेट विस्तार को लेकर सीएम नीतीश तथा भाजपा के बीच ‘सबकुछ’ फाइनल,विधान परिषद की सीटों को लेकर भी सहमति

पटना।बिहार के राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर है।बिहार में नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जदयू तथा भाजपा में रस्साकशी लगभग समाप्त हो गई है। आज बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल तथा उपमुख्यमंत्री तारा किशोर प्रसाद दोनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे थे। बंद कमरे में बैठक हुई। जिसके बाद यह कयास लगने लगे हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार तथा विधान परिषद के मनोनयन कोटे वाले 12 सीटों पर भाजपा तथा जदयू के बीच सहमति बन गई।सूत्रों के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तथा उपमुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार के पास भाजपा कोटे से बनाए जाने वाले मंत्रियों के नामों की सूची लेकर पहुंचे थे।हालांकि इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है।मगर इतना तय माना जा रहा है कि इसी सप्ताह नीतीश कैबिनेट का मंत्रिमंडल विस्तार होगा। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व नीतीश सरकार के गठन के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कई बार चर्चाओं ने जोर पकड़ा। मगर बार-बार सीएम नीतीश कुमार तथा जदयू के तरफ से यही कहा गया कि देरी भाजपा की तरफ से की जा रही है।आज अचानक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तथा उपमुख्यमंत्री दोनों सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे।इसके बाद राजनीतिक गलियारों में यह खबर फैल गई कि मंत्रिमंडल विस्तार तथा विधान परिषद की सीटों को लेकर भाजपा तथा जदयू के बीच आम सहमति बन चुकी है।अब यह देखना लाजिमी होगा कि विधान परिषद के मनोनयन कोटे वाले 12 सीटों को भाजपा तथा जदयू आपस में कैसे बांटती है।वहीं मंत्रिमंडल विस्तार में ज्यादा मंत्री भाजपा के अथवा जदयू के होंगे।इस पर भी नजर बनी रहेगी।

About Post Author

You may have missed