December 7, 2025

सीएम नीतीश ने अशोक चौधरी को भेजा,तब सीएम हाउस जाने को राजी हुए सुमित सिंह

पटना। बिहार विधानसभा के चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य में राजनीतिक समीकरण इतने बदल गए हैं कि चुनाव के दौरान जिस पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह का टिकट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने चहेतों के कहने पर काट दिया था। आज उन्हें लाने के लिए उन्हें अपने पार्टी के तीसरे प्रमुख नेता अशोक चौधरी को भेजना पड़ा।दरअसल निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह तथा उनके पिता पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह दोनों ही नीतीश कुमार से नाराज चल रहे हैं।पिता नरेंद्र सिंह तो पहले से नाराज हैं।मगर टिकट कटने के बाद सुमित सिंह भी नाराज हो गए।अब सुमित सिंह बिहार के इकलौते निर्दलीय विधायक हैं।ऐसी परिस्थिति में जदयू को उनकी बड़ी जरूरत आन पड़ी है।खबरों के मुताबिक आज सीएम नीतीश के निर्देश पर जदयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री अशोक चौधरी निर्दलीय विधायक सुमित सिंह के आवास पर पहुंचे तथा पुराने निजी तथा राजनीतिक संबंधों के हवाले देकर उन्हें मुख्यमंत्री आवास चलने के लिए राजी कर लिया।प्राप्त सूचना के अनुसार निर्दलीय विधायक सुमित सिंह अशोक चौधरी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम हाउस गए हैं।इसके पूर्व राजधानी में जारी राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच आज पूर्व मंत्री अशोक चौधरी सीएम नीतीश के लिए समर्थन मांगने निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह के आवास पर पहुंचे।ज्ञात हो कि सुमित कुमार सिंह चकाई से निर्दलीय जीतने वाले बिहार के इकलौते निर्दलीय विधायक हैं।चुनाव के पूर्व तक जदयू में रहे सुमित सिंह को जदयू के टिकट का पूरा भरोसा था।मगर अंतिम समय में सिंबल मिलने के एक दिन पहले उन्हें पार्टी के द्वारा बड़ा धोखा दिया गया।उनके स्थान पर राजद से आए विधान पार्षद संजय प्रसाद को जदयू ने टिकट दिया।जो तीसरे स्थान पर रहें।कहा जाता है कि संजय प्रसाद को चकाई से जदयू का टिकट सांसद ललन सिंह के वजह से प्राप्त हुआ। जदयू से टिकट नहीं मिलने पर सुमित सिंह निर्दलीय मैदान में उतरें तथा चकाई से जीत हासिल की।अब निर्दलीय सुमित का समर्थन पाने के लिए महागठबंधन तथा एनडीए में होड़ मची हुई है।सुमित बिहार की राजनीति के सर्वाधिक कद्दावर नेताओं में पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह के पुत्र हैं। 2005 में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में नरेंद्र सिंह की अहम भूमिका थी।वहीं राजद सुप्रीमो लालू यादव के साथ नरेंद्र सिंह के स्कूली जीवन से मित्रता जगजाहिर हैं।ऐसे में पूर्व मंत्री अशोक चौधरी आज निर्दलीय सुमित सिंह के आवास पर पहुंचे।दोनों के बीच मंत्रणा हुई।इस मौके पर विधायक सुमित सिंह ने कहा कि चकाई के मतदाता मालिकों के निर्णय के बाद ही तय कर पाएंगे कि उन्हें किस गठबंधन के साथ जाना है।

You may have missed