September 16, 2025

मगध महिला कॉलेज के नये छात्रावास का सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन, बोले- हमे केवल काम करना आता हैं

पटना। राजधानी पटना के मगध महिला कॉलेज का नया हॉस्टल अब पूरी तरह से तैयार हो गया है। सोमवार को सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन किया। रिपोर्ट के अनुसार, ग्राउंड फ्लोर के साथ इस बिल्डिंग में कुल 7 फ्लोर हैं। इस हॉस्टल की जरुरत काफी अधिक महसूस की जा रही थी। कई लड़कियों को हॉस्टल में रूम लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। जिसके बाद इस नये छात्रावास बनाने का फैसला हुआ। हॉस्टल बनाने का काम 2019 से ही शुरू हुआ था। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इस कॉलेज से ही उनकी पत्नी और बहन की पढ़ाई हुई है। बताया कि इस कॉलेज से उनका काफी पुराना संबंध है। नीतीश कुमार ने कहा कि वो जबतक गद्दी पर हैं तबतक बिहार में लड़कियों को आगे बढ़ाने का काम वो करते रहेंगे।
विकास के लिए काम करते रहेंगे, हमे केवल काम करना आता हैं : सीएम नीतीश
वही इसके साथ ही मगध महिला कॉलेज में हॉस्टल का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम नीतीश ने कहा कि जब तक हैं बिहार के विकास के लिए काम करते रहेंगे। हमे केवल काम करना आता है और विकास कार्यों के अलावा वह कुछ भी नहीं जानते। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतश कुमार ने कहा कि बिहार में महिला उत्थान की दिशा में सरकार ने कई स्तर पर काम किए हैं। दहेज जैसी सामाजिक कुरीति को खत्म करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि कम उम्र में लड़कियों की शादी होने से कई तरह की परेशानियों का सामना उन्हें करना पड़ता है, जब तक है बिहार के विकास के लिए काम करते रहेंगे। आगे सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार सरकार लड़कियों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम कर रही है। लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार हर संभव मदद दे रही है।

You may have missed