मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने आज सैफई जाएंगे सीएम नीतीश, बेटे अखिलेश यादव को देंगे सांत्वना

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रखर समाजवादी नेता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने आज सैफई जाएंगे। 10 अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया था। बिहार सरकार ने एक दिन की राजकीय शोक की घोषणा भी की थी। 10 अक्टूबर को ही राजकीय शोक थी। 11 अक्टूबर को मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव उसमें शामिल हुए थे। बता दे की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 11 अक्टूबर को जेपी जयंती पर नागालैंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। पटना में भी जेपी जयंती पर कार्यक्रम था। इसलिए नहीं जा सके थे, पर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सैफई जाकर मुलायम सिंह को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। 11 अक्टूबर को नीतीश कुमार मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में नहीं जा सके थे।

About Post Author

You may have missed