February 25, 2026

जम्मू कश्मीर में हुए बस हादसे पर CM नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना, मृतकों के आश्रितों को 2 लाख अनुदान देने का निर्देश

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जम्मू कश्मीर के नेशनल हाइवे, झज्जर कोटली के पास बस के खाई में गिरने से हुए हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वही बिहार मुख्यमंत्री ने हादसे में बिहार के लोगों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। वही उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। CM ने इस दुर्घटना में बिहार के रहने वाले मृतकों के आश्रितों को 2 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है। वहीं नीतीश कुमार ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि जम्मू कश्मीर सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था एवं हरसंभव सहायता सुनिश्चित करें। वही मुख्यमंत्री नीतीश ने दुर्घटना में सभी घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

You may have missed