September 17, 2025

सीएम नीतीश को बताया भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह,तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर किया बड़ा हमला

पटना।गोपालगंज में एक माह पूर्व बने पुल के टूट जाने को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के नीतीश सरकार पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह होने की उपमा प्रदान की है।गोपालगंज में छपरा- सत्तरघाट मुख्य पथ पर बना पुल महज एक माह के बाद ही टूट गया।गंडक का पहला दबाव भी पुल नहीं झेल सका।इसे लेकर बिहार सरकार के सभी निर्माण कार्यों को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है।ऐसा पहली बार नहीं हुआ है,बिहार के नीतीश सरकार में पहले भी अल्प समय में पुल-पुलिया के टूटने की खबरें आई हैं।इस बार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर राज्य की नीतीश सरकार पर करारा प्रहार किया है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा की बिहार के भागलपुर में उद्घाटन से चंद घंटो पहले 1000 करोड़ का बांध टूट जाता है। गोपालगंज में उद्घघाटन के 29 दिन बाद 263 करोड़ का पुल ध्वस्त हो जाता है।प्रदेश में विगत 15 वर्षो में हज़ारों करोड़ के 55 घोटाले हो चुके है।लेकिन किसी पर कोई कारवाई नहीं हुई। सृजन जैसे घोटाले में 3300 करोड़ रू सरकारी खज़ाने से लूटे गए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह है। हज़ारों करोड़ सिर्फ़ प्रचार और विज्ञापन में खर्च कर छवि निर्माण में लगे है। जनता अब सच जान चुकी है।‪8 वर्ष में 263.47 करोड़ की लागत से निर्मित गोपालगंज के सत्तर घाट पुल का इसी वर्ष 16 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घघाटन किया था।महज 29 दिन बाद यह पुल ध्वस्त हो गया।‬ आपने फेसबुक पोस्ट में तेजस्वी यादव ने तीखा कटाक्ष करते हुए लिखा कर ‘‪ख़बरदार! अगर किसी ने इसे नीतीश जी का सुशासनी भ्रष्टाचार कहा तो? 263 करोड़ तो सुशासनी मुँह दिखाई है।इतने की तो इनके चूहे शराब पी जाते है‬।’

You may have missed