निजी जनसंवाद यात्रा में सीएम नीतीश ने बाढ़ को जिला बनाने का दिया भरोसा, बोले- हर हाल में बाढ़ को नहीं भूलेंगे

पटना। बाढ़ को जल्द जिला बनाया जाएगा। सरकार जब राज्य में प्रस्तावित अन्य शहरों को जिला बनाने पर विचार करेगी तो बाढ़ पर अनिवार्य रूप से निर्णय लिया जाएगा। रविवार को बाढ़ की निजी जनसंवाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह भरोसा दिया वही इसके पूर्व भी बाढ़ को जिला बनाने की मांग लंबे अरसे से की जा रही है। रविवार को सीएम ने बेलछी व अथमलगोला प्रखंड के सबनीमा में पुराने साथियों से मुलाकात की और पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि 1989 से लगातार बाढ़ के लिए काम करते रहे हैं। लोगों की मांग को भी पूरा करते रहे हैं। आगे भी करते रहेंगे। बाढ़ को जिला बनाने की बात मन में है। कुछ दिन बाद सही समय पर यह काम भी पूरा होगा। लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जब दूसरी जगहों को हम जिला का दर्जा देंगे तो बाढ़ को कैसे छोड़ देंगे। इस बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। हर हाल में बाढ़ को नहीं भूलेंगे।

बता दे की इसके पूर्व भी बिहार के तीन शहरों-झंझारपुर, नवगछिया और वाल्मीकिनगर को जिला बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार के पास विचाराधीन है। नए जिलों समेत अन्य प्रशासनिक इकाइयों के गठन को लेकर अफसरों व मंत्रियों की अलग-अलग समिति बनी हुई है। यही समिति इस पर अंतिम निर्णय लेती है। राज्य में कई अनुमंडल और प्रखंडों के गठन की भी मांग उठती रही है।

About Post Author

You may have missed