CM नीतीश और नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की बेहतरीन जुगलबंदी से पार्टी होगी और भी मजबूत

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर ललन सिंह को बधाई : प्रो. रणबीर

पटना। जनता दल (यू.) के प्रवक्ता प्रो. रणबीर नंदन ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चयन के बाद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ललन सिंह के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी को काफी फायदा होगा। बतौर प्रदेश अध्यक्ष भी उनका कार्यकाल शानदार रहा था। अब उनके अनुभव का लाभ देशभर में संगठन को और मजबूत करेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन के आधार पर पूरे देश में जदयू कार्यकर्ता नए नेतृत्व के साथ सांगठनिक मजबूती देंगे। मुख्यमंत्री व नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की बेहतरीन जुगलबंदी से पार्टी और भी मजबूत होगी।
प्रो. नंदन ने कहा कि ललन सिंह ने पार्टी को ऊंचाई देने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मिलकर काम किया है। वे तीन दशक से अधिक समय से मुख्यमंत्री के साथ जुड़े हैं। उनकी राजनीतिक पकड़ भी जबर्दस्त है। वे 2004 से 2009 के बीच बेगूसराय से सांसद रहे हैं। इसके बाद 2009 से 2014 तक वे मुंगेर लोकसभा सीट से सांसद रहे। 2014 में वे बिहार विधान परिषद के सदस्य बने और 2015 से 2019 तक जल संसाधन विभाग के साथ कई महत्वपूर्ण विभागों को संभाला। 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर वे मुंगेर लोकसभा सीट से जीत दर्ज कर लोकसभा पहुंचे हैं।
प्रो. नंदन ने कहा कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में शनिवार को दिल्ली में हुई जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्हें यह महत्वूपर्ण जिम्मेदारी का दिया जाना पार्टी को भविष्य में मजबूत संगठन खड़ा करने की दिशा में उठाया गया कदम है। उनके बड़े राजनीतिक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज के सबसे निचले स्तर तक विकास की किरण पहुंचाने में जुटे हैं। हम सब राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने में कामयाब होंगे। पार्टी का विकास उनके नेतृत्व में तेज गति से होगा।

About Post Author

You may have missed