CM नीतीश ने हमेशा गांधी जी के बताये सिद्धांतों का पालन कर राष्ट्र के समक्ष उदहारण पेश किया : JDU
पटना। शनिवार को 152वीं गांधी जयंती पर जनता दल (युनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यालय 7 जंतर मंतर के सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों और जीवन को याद करते हुए उनकी जयंती मनायी गयी और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान और हर्षवर्धन सिंह ने गांधी जी के सत्य के साथ उनके प्रयोग और अहिंसा की राह को भारत की वैश्विक पहचान का एक मजबूत स्तंभ बताया, साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशासन की कार्यप्रणाली में हमेशा गांधीजी के द्वारा बताये सिद्धांतों का पालन करते हुए राष्ट्र के समक्ष उदहारण प्रस्तुत किया है। आज बिहार में चाहे वो स्त्री शिक्षा और रोजगार हो, बाल विवाह के खिलाफ निरंतर चलने वाला जारुकता अभियान हो या शराबबंदी, ये सब संकल्प गांधीजी के विचारों से ही प्रेरित है, जिसे नीतीश कुमार ने लागू किया।
वहीं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 117वीं जयंती पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। गांधीजी के एक सच्चे अनुयायी के रूप में उन्होंने हमेशा समाज के आखिरी व्यक्ति के लिये काम किया और प्रधानमंत्री के रूप में एक साधारण जीवन जिकर राष्ट्र को सादगी का संदेश दिया। गांधीजी की जयंती पर राष्ट्रीय कार्यालय सचिव मिथिलेश प्रसाद, महेश यादव, मो. निसार, दिल्ली प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सत्य प्रकाश मिश्रा, महासचिव रश्मि सोनी, श्याम सत्यार्थी, अमल कुमार, सोहन सिंह, दिल्ली प्रदेश महिला विंग अध्यक्ष पूजा जसोरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, मालती राय, युवा जेडीयू के अध्यक्ष रवीश भारद्वाज, महासचिव शिवांश धर जयंती में शामिल होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किया।


