पटना में गंगा नदी के बढ़ें जलस्तर का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
पटना। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण पटना जिले में कई जगहों पर गंगा खतरे के निशान के पार पहुंच गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना में गंगा नदी का निरीक्षण किया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ गंगा के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। गंगा मरीन ड्राइव से सीएम नीतीश ने नदी के बढ़ते जलस्तर को देखा और अधिकारीयों से मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। गंगा में पानी बढ़ने से पानी अब खेतों में फैलने लगा है। दियारा से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भी भेजा जा रहा। वहीं गंगा के जलस्तर का जायजा लेने के लिए खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को पटना में गंगा के जलस्तर का जायजा लेने निकले। उन्होंने गंगा का उग्र रूप देखते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण पानी दियारा इलाके में फैलने लगा है। जिसकी वजह से दियारा के लोगों को गंगापथ के पास शरण दिया गया है। गंगा का पानी अब खेतों में फैल चुका है। गंगापथ की बगल में बने 25 एमएलडी एसटीपी के भी चारो तरफ पानी फैल चुका है। जबकि गांधी घाट पर गंगा लाल निशान से ऊपर बह रही है। गंगा का पानी गांधी घाट की सीढ़ियों से ऊपर अब रिवर फ्रंट पर पहुंच चुका है। पटना के दीघा घाट पर भी गंगा का पानी खतरे के निशान के बेहद नजदीक है। मनेर और फतुहा में भी गंगा लाल निशान से कुछ ही नीचे बह रही है। दानापुर में भी गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यहां दियारा के 7 पंचायतों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। जिसके बाद अब प्रशासन लगातार गंगा के जलस्तर पर नजर टिकाए हुए हैं। गंगा से सटे गांवों के लोग बाढ़ की आशंका से डरे-सहमे हुए हैं। हेतनपुर, पुरानी पानापुर, मानस, नवदियरी, समेत अन्य गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इसे लेकर एक नोटिस जारी किया है। जिसके अनुसार 10 अगस्त से लेकर अगले आदेश तक अब एनआईटी घाट पर गंगा आरती का आयोजन नहीं होगा। लोगों की सेफ्टी को लेकर यह फैसला लिया गया है। इन सबके बीच सीएम नीतीश ने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरिक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को संभावित बाढ़ से बचाव को लेकर तैयारियों की जानकारी ली।


