August 28, 2026

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर लवलीना को दी बधाई, कहा-ऐसे ही आप भारत का नाम रोशन करती रहें

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी लवलीना बोरगोहेन को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की बेटी लवलीना बोरगोहेन ने ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतकर मुक्केबाजी के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसपर हर भारतीय गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लवलीना बोरगोहेन प्रगति की ऊंचाई पर पहुंचे और भारत का नाम रोशन करती रहे, ऐसी मेरी कामना है।

You may have missed