प्रदेश में कोविड नियमों के पालन का जायज लेने निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश में कोविड नियमों के पालन का जायजा लेने के लिए निकल पड़ें हैं। सबसे पहले वैशाली पहुंचे। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार देख रहे हैं कि लोग मास्क पहन रहे हैं या नहीं। प्रदेश में कोविड नियमों का पालन हो रहा है या नहीं।

सीएम नीतीश वैशाली के अलावा अन्य कई जिलों में जाकर कोविड प्रोटोकॉल के पालन की स्थितियों का जायजा लेंगे। वैशाली में स्थिति देखने के बाद वह मुसरीघरारी होते समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पूसा होते हुए रेवा घाट, उसके बाद छपरा के गरखा, दरियापुर, सोनपुर होते हुए वापस पटना लौट आएंगे। वह शाम तक पटना लौटेंगे। सीएम नीतीश ने पहले भी पटना और अन्य जिलों में कोविड प्रोटोकॉल का जायजा ले चुके हैं।

