बांका में मुख्यमंत्री ने एनडीए के लिए मांगा वोट, लालू-राबड़ी सरकार के साथ तेजस्वी पर भी किया हमला

  • नीतीश बोले- ये लोग गड़बड़ करना शुरू किये तो हम जहां थे वहीं आ गए, अब हम इधर-उधर नहीं जाएंगे

बांका/पटना। लोक सभा के प्रथम चरण का चुनाव आज चार जिलों में हो रहा है। वहीं आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बांका पहुंचे, अमरपुर के डुमरामा उच्च विद्यालय मैदान पर चुनावी सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। साथ ही अपने 17 साल के कार्यकाल में बिहार में हुए विकास की लंबी फेहरिस्त बताते हुए लोगों को बांका लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी गिरिधारी यादव के वोट देने की अपील की।
पति-पत्नी की सरकार में बिहार में भय का माहौल: नीतीश
नीतीश ने वर्ष 2005 के पूर्व के बिहार की याद दिलाते हुए कहा कि पति-पत्नी की सरकार में बिहार में भय एवं भ्रष्टाचार का माहौल था। उस समय बिहार का सालाना बजट 24 हजार करोड़ रूपया था, लेकिन अभी बिहार का सालाना बजट दो लाख 72 हजार करोड़ रूपया है। कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा सड़क सहित अन्य क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। उन्हों ने हबिहार के सभी मदरसा को मान्यता भी दे दिया है। जिसे अन्य सरकारी स्कूलों की तरह लाभ भी दिया जा रहा है।
बिहार में लाखों युवाओं को दी गई नौकरी: सीएम
तीन लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए अंतिम प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। राज्य में दस लाख सरकारी नौकरी के लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जाएगा। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है और बिहार में पुलिस सेवा में 30 हजार महिलाओ को नौकरी दी गई है। यह देश के किसी भी राज्य में नहीं है।
महिलाओं के लिए भी हुआ काम
उन्होंने महिलाओं के शिक्षित होने से प्रजनन दर में कमी, जीविका दीदी को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर स्वालंबन बनाने की दिशा में कार्य किया गया है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि हमने युवाओं को नौकरी देने का काम किया, लेकिन आजकल यह उपलब्धि लेने का प्रयास कर अनाप-शनाप बोलते रहता है। बांका में अस्पताल, स्कूल एवं अन्य क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। कब्रिस्तान की घेराबंदी सहित अल्पसंख्यकों के विकास के लिए भी कार्य किया गया है।
हिंदू-मुस्लिम झगड़े के बारे में बताया
नीतीश कुमार ने कहा कि वो खुद हटे तो अपनी पत्नी को सीएम बनाए। इन्हें 15 साल मिला और पति-पत्नी राज किए तब भी बताइए क्या हाल था। पहले हिंदू-मुस्लिम का काफी झगड़ा होता था। अभी मुस्लिम का वोट लेने के लिए तैयार रहते हैं तो हम मुस्लिमों को याद दिलाएंगे। पहले झंझट था। जब हम आए तो सब झंझट बंद हुआ। जहां कोई गड़बड़ किया उसको पकड़कर बंद किया। तब पढ़ाई का भी कोई हाल नहीं था। स्वास्थ्य व्यवस्था कुछ था ही नहीं। कहीं सड़क ही नहीं थी। अब जब हम आए तो सब गांव को जोड़े हैं।
तेजस्वी व राजद के दावे पर कसा तंज
नीतीश कुमार ने कहा कि अब डर और भय का वातावरण नहीं है। उन्होंने तेजस्वी यादव और आरजेडी के 17 साल बनाम 17 महीने वाले दावे पर कटाक्ष किया। नीतीश कुमार ने कहा कि ये लोग बिना मतलब का बात करते हैं। इनसे पहले कांग्रेस भी राज में थे। कुछ काम नहीं हुआ। जो काम बिहार में हुआ वो हमलोग व भाजपा जो साथ आए तो काम हुआ। अब ये बोलते हैं 17 साल में कुछ नहीं हुआ। डेढ साल में हमने ही बहाली करवाए। नीतीश कुमार ने कहा कि बहाली तो हम ही करवा रहे थे। लेकिन जब देख लिए कि ये लोग गड़बड़ कर रहे हैं तो हम जहां थे वहीं आ गए। अब हम इधर-उधर नहीं जाएंगे।
मोबाइल के कारण 100 साल में धरती खत्म हो जाएगी
उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने मोबाइल देखना क्यों छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मैं तो यह बात पहले भी बता चुका हूं लेकिन इस बात को समझिये कि मोबाइल के कारण 100 साल में धरती खत्म हो जाएगी। उन्होंने राज्यसभा के संसद संजय झा को कहा कि देखिये ये भी हमेशा अपना मोबाइल चलाते रहते हैं। पहले नहीं देखते थे अब खूब देखते हैं। पहले तो हम भी खूब देखते थे, बाद में हमको जो पता चला 2019 में यह मालूम हुआ कि सौ साल के अंदर धरती ख़तम हो जायेगा।

About Post Author

You may have missed