February 15, 2026

अश्विनी चौबे ने बाराबंकी बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया

पटना। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण, वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हुए बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस हादसे में मृत 18 लोगों के आत्मा की शांति और परिजनों को दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है। बता दें कि बस हरियाणा से बिहार जा रही थी। इस बस में ज्यादातर बिहार के मजदूर थे।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और बिहार सरकार अपने स्तर पर लोगों के लिए अपेक्षित कार्य कर रही है। श्री चौबे ने स्वयं भी दोनों राज्य सरकारों और जिला प्रशासन के अधिकारियों से घटना की तुरंत जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

You may have missed