December 17, 2025

पीड़ित दलित महिला से चिराग ने की मुलाकात, कहा- नीतीश-तेजस्वी सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा

पटना। लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। चिराग ने आरोप लगाते हुए कहा की बिहार में एक बार फिर से जंगल राज कायम हो गया है। वही इसके जिम्मेदार नीतीश व तेजस्वी की सरकार है। दरअसल, बुधवार को चिराग पासवान खुशरूपुर पहुंचे थे। वो प्रताड़ना की शिकार दलित महिला से मिलने आए थे। वही महिला से मुलाकात के बाद पत्रकारों से वो मुखातिब हुए और बिहार सरकार पर जमकर भड़के। चिराग ने पीड़ित महिला से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। वही उनका हालचाल जाना। चिराग ने भरोसा दिलाया और कहा की वो हर संभव मदद अपनी तरफ से करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि एक दलित महिला के साथ अमानवीय घटना हुई है। नंगा कर पीटा गया। उनके मुंह पर पेशाब किया गया। ये घटना बहुत कुछ दर्शाती है। मणिपुर के बाद खुशरूपुर में ये दूसरी ऐसी घटना हुई जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। उसमें राजधानी से महज 32 किलोमीटर की दूरी पर दलित महिला को प्रताड़ित किया गया। उनके साथ गंदा कुकृत्य किया गया। चिराग ने आरोप लगाया कि ये घटना नीतीश सरकार की देन है और बिहार में फिर से गुंडाराज कायम हो गया है। बता दे की पड़ोसी प्रमोद सिंह ने अपने बेटे अंशू कुमार के साथ मिलकर दलित महिला को प्रताड़ित किया था। घटना के सामने आने के बाद दोनों फरार हो गए थे। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फरार पिता को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, बेटा अब भी फरार है। वही इस पर चिराग पासवान ने कहा कि जल्द से जल्द फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी होनी चाहिए। खुशरूपुर में चिराग के पहुंचने से पहले बड़ी तादाद में उनके पार्टी के कार्यकर्ता स्वागत के लिए पहुंचे हुए थे।

 

You may have missed