February 24, 2026

गया में गैस सिलिंडर ब्लास्ट में घायलों से चिराग पासवान ने की मुलाकात, घटना पर जताया शोक

गया। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने गया के मदनपुर टिकारी गांव में गैस सिलिंडर ब्लास्ट में दर्जनों लोगों के घायल होने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने स्वंय गया के अनुग्रह नरायण मैडिकल कॉलेज जाकर घायलों से मुलाकात की और उनका हाल जानने के साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। चिराग पासवान ने घायलों के परिजनों, इलाज कर रहे डॉक्टरों और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से भी बात से भी बात की। डॉक्टरों से जहां उन्होंने बेहतर इलाज की दरख़्वास्त की वहीं प्रशासनिक अधिकारियों से भी हर संभव मदद की अपील की। घायलों और उनके परिजनों की हालत देख चिराग पासवान काफी भावुक और विचलित दिखे। चिराग ने कहा कि इस घटना से वे बेहद चिंतित हैं। जिस तरीके से लोगों के शरीर पर जख़्म उभरे हैं, उसकी पीड़ा को शब्दों में बायां करना मुश्किल है। बस ईश्वर से यही प्रार्थना है की जख़्म जल्दी भरे और सभी पीड़ित लोग जल्द-जल्द स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट आएं।

 

You may have missed