बोधगया में दलाई लामा की जासूसी कर रही संदिग्ध चीनी महिला गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

पटना। बिहार पुलिस की स्पेशल टीम को बड़ी सफलता मिली है। बता दे की बोधगया के कालचक्र मैदान के समीप से चीनी जासूस मिस सांग सिओल को पुलिस ने गुरुवार की शाम गिरफ्तार कर लिया है। महिला बौद्ध भिक्षु के वेष में थी। बता दे की पुलिस को दलाई लामा की जासूसी का शक था। संदिग्ध महिला से एजेंसी की पूछताछ जारी है। दरअसल गुरुवार की सुबह जैसे ही महिला के बारे में पुलिस को सूचना मिली तो स्केच जारी किया गया। तुंरत पुलिस की टीम बनाई गई और महिला की तलाश शुरू कर दी गई। अब देर शाम जाकर महिला को पकड़ा गया है। वही बताया जा रहा है कि चीनी जासूस महिला वर्ष 2019 से बोधगया में है। वही बीच में वो नेपाल भी गई थी। चीन में वॉलियंटर के रूप में काम करती थी। बोधगया थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। वही आज से ही दलाई लामा का कालचक्र मैदान में 3 दिवसीय प्रवचन शुरू है। सबसे बड़ी बात है कि चीनी महिला को भी यहीं से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि बिहार के बोधगया में इन दिनों दुनियाभर से बौद्ध धर्म के अनुयायी आए हुए हैं। बौद्ध धर्म के सबसे बड़े धर्म गुरु दलाई लामा भी काल चक्र पूजा को लेकर एक महीने के प्रवास पर हैं। बताया जा रहा है कि महिला दलाई लामा की जासूसी करने में थी। बता दें कि दलाई लामा एक महीने के प्रवास पर हैं। बोधगया में ही वह रहेंगे। उनके कार्यक्रम में 50 से अधिक देशों से करीब 2 लाख बौद्ध श्रद्धालुओं के आने संभावना है। वही प्रवचन कार्यक्रम के पहले दिन ही गुरुवार की सुबह यह खबर सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था।

वही इस सूचना के बाद पुलिस मुख्यालय द्वारा अलर्ट भी जारी किया गया था। गया की SSP हरप्रीत कौर और पुलिस ने महिला का स्केच जारी कर लोगों से भी कहा था कि जैसे ही इसके बारे में कुछ पता चले तो वे इसकी जानकारी पुलिस को दें। बता दें कि बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा 22 दिसंबर को बिहार के बोधगया पहुंचे थे। तब से वे यहां प्रवास कर रहे हैं। इस बीच बुधवार को गया पुलिस ने संदिग्ध चीनी महिला का स्केच जारी किया था। पुलिस ने खुलासा किया था कि शांग जियालोन नाम कि यह महिला चीन की जासूस हो सकती है और इसे बोधगया में दलाई लामा के प्रवचन के दौरान देखा गया था। वहीं सेंट्रल सुरक्षा एजेंसी और खुफिया एजेंसीयां भी इसे लेकर सक्रिय थी। बौद्ध धर्म के सबसे बड़े धर्म गुरु दलाई लामा काल चक्र पूजा को लेकर एक महीने के प्रवास पर हैं। दलाई लामा का 3 दिनों का टीचिंग कार्यक्रम गुरुवार से गया में शुरू हो गया है। इसे लेकर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। ऐसे में बोधगया में संदिग्ध चीनी महिला की खबर के बाद दलाई लामा के आसपास सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। हालांकि 4 स्तर की सुरक्षा परिधि के बाद ही कोई दलाई लामा तक पहुंच सकता है। उनकी सुरक्षा का जिम्मा ATS  और राज्य पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संभाल रखी है।

About Post Author

You may have missed