February 25, 2026

PATNA : गाँधी मैदान के लालजी टोला में बच्चा चोर गिरोह का खुलासा; महिला समेत सरगना 6 गिरफ्तार, 3 वर्षीय मासूम को पुलिस ने बचाया

पटना। राजधानी पटना में बच्चों को निशाना बनाने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। 20 दिनों से लापता मासूम लाडो को स्थानीय लोगों की मदद से पटना पुलिस ने बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मासूम लाडो को बच्चा चोर गिरोह ने अपना शिकार बनाया था। दरअसल पटना के गाँधी मैदान थाना क्षेत्र के लालजी टोला स्थित किराय के मकान से मासूम लाडो बरामद हुई है। चौकाने वाली बात है की इस घनी आबादी वाले इलाके में देह व्यापार के धंधे के साथ साथ बच्चो का अपहरण और चोरी कर रखा जाता था जिसका खुलासा हुआ है।
पीरबहोर थाना क्षेत्र से 20 दिनों पहले गयाब हुई थी बच्ची, जांच में पुलिस ने गैंग को पकड़ा
बताया जा रहा हैं की पीरबहोर थाना क्षेत्र से लापता लाडो बीते 20 दिन पहले लापता हुई थी जिसको लेकर पुलिस को परिजनों और स्थानीय लोगों को काफी आक्रोश का सामना करना पड़ा था। वहीं, शुक्रवार को स्थानीय लोगों की मदद से 3 साल की मासूम लाडो को बरामद किया गया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस मामले में कुल छह लोगों को पकड़ा है जिसमें एक सरगना महिला के अलावा 3 अन्य महिला और 2 पुरुष शामिल हैं।

You may have missed