8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी अरेस्ट

बाढ़/मोकामा। मरांची थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पांच घंटे के अंदर पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एएसपी लिपि सिंह ने बताया कि मरांची शेरपुर गांव में 8 साल की मासूम बच्ची को पड़ोस के ही एक युवक ने हवस का शिकार बनाया। आरोपी रामफल कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। एएसपी द्वारा तत्काल मोकामा, हाथीदह, मरांची और पचमहला थानाध्यक्षों को छापामारी में लगाया गया। आरोपी की तलाश में मोकामा, हाथीदह, मरांची, बेगूसराय और लखीसराय में छापामारी की गई। इसी दौरान उसके बेगूसराय भागने की सूचना मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद वह टेंपो, बस और ट्रेन से इधर-उधर सफर कर रहा था तथा बार-बार अपना लोकेशन बदल रहा था। हालांकि उसकी चालाकी काम नहीं आई और पुलिस की सतर्कता के कारण गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी का स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा।

About Post Author

You may have missed