छपरा में बड़ा हादसा:-नहाने के क्रम में सात बच्चों की नदी में डूबकर मौत।

छपरा। छपरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। ताजातरीन सूचना के मुताबिक छपरा में नदी में डूबने से सात बच्चों की मौत हो जाने की खबर है। प्राप्त सूचना के मुताबिक 10 बच्चे नदी में नहाने के उद्देश्य से गए थे।जहां नहाने क्रम में वे डूबने लगे।जिनमें से 3 को सकुशल बचाया गया है।यह हादसा इसुआरपुर के डोइला गांव में घटित हुआ है।इस घटना में जहां सात बच्चों की मौत हो गई है वहीं तीन को बचा लिया गया है।स्थानीय प्रशासन के अनुसार घटनास्थल से सभी सात बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं।जिला प्रशासन के द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव का काम चलाया जा रहा है।मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची है। एक साथ सात बच्चों की मौत से गांव में मातम का माहौल छा गया है। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।बताया जा रहा है कि घटना जिले के इसुआपुर के डोइला गांव की है। एक साथ सात बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। सात बच्चों के शव को बरामद कर लिया गया है।दरअसल बताया जा रहा है कि एक साथ दस बच्चे तालाब में नहाने गए थे।तभी सात बच्चे डूब गए। बड़ी मुश्किल से काफी प्रयास के बाद सबके शव को बाहर निकाला जा सका। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्रवाई आरंभ कर दी गई थी। सभी डेड बाडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही है।

About Post Author

You may have missed