PATNA : प्रदेश में राजनीतिक अराजकता व दहशत का माहौल ; लोजपा (रामविलास)

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार में राजनीतिक अराजकता व दहशत के माहौल पर चिंता जताया है तथा इसे प्रदेश के लिए अशुभ संकेत बताया है। वही इस संबंध में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुख्य प्रवक्ता राजेश कुमार भट्ट ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की नयी सरकार बनने के बाद प्रदेश में राजनीतिक अराजकता व पुराने जंगलराज की पुनरावृति हो गयी है। यहां की सड़कों पर फिर से जंगलराज का तांडव शुरू हो गया है। साथ ही राजनीतिक गलियारों में अराजकता की स्थिति पैदा हो गयी है। लोजपा (रामविलास) के प्रवक्ता ने कहा कि जहां एक ओर राजधानी में दिनदहाड़े सरेआम एक सैनिक व स्कूली छात्रा की हत्या गोलियों से भूनकर अपराधियों द्वारा की जा रही है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

इसके अलावे प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव अपने विभागीय बैठक में अपने बहनोई के साथ बैठक करते दिख रहे हैं साथ ही उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी अपने निजी सहायक संजय यादव के साथ विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते नजर आ रहे हैं। सरकार में यह सब के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मौन व्रत उनकी मजबूरी को प्रदर्शित कर रहा है। वही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए अनुशासन का होना बेहद आवश्यक होता है। महागठबंधन ने जिस तरह से सरकार का आगाज किया है उससे स्पष्ट हो गया है राज्य में मध्यावधि चुनाव की संभावना प्रवल दिखने लगी है। जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब हर जहर पीने को उतारू हो गये है। नये मंत्रिमंडल में 33 मंत्रियों में से 70 प्रतिशत से ज्यादा मंत्री का दागी चरित्र होना इस बात को स्पष्ट करता है कि मुख्यमंत्री सत्ता व कुर्सी के लिए भ्रष्टाचार व जीरो टॉलरेंस से किसी हद तक समझौता कर सकते हैं।

About Post Author

You may have missed