बक्सर : अश्विनी चौबे के मंत्रालय बदलने व अतिरिक्त मंत्रालय मिलने की खुशी में नेताओं-कार्यर्ताओं ने मनायी होली-दिवाली

बक्सर। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के मंत्रालय बदलने व अतिरिक्त मंत्रालय मिलने की खुशी में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। बता दें बीते बुधवार को पीएम मोदी ने अपने मंत्रीमंडल का महाविस्तार किया है। इस महाविस्तार के पहले 12 मंत्रियों का इस्तीफा लिया गया। जबकि 43 मंत्रियों को शपथ दिलाया गया। श्री चौबे अब तक केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री के पद पर थे।
रामेश्वरम मंदिर में बक्सर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी परशुराम चौबे एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में अनेक नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के कुशलक्षेम की कामना करते हुए पूजा अर्चना किया। इसके उपरांत एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया और सभी ने एक दूसरे को अबीर रंग गुलाल से सराबोर कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखा भी फोड़े। उपस्थित आम लोगों को भी कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाया, रंग अबीर लगाया और स्थानीय सांसद सह मंत्री अश्विनी चौबे को अतिरिक्त मंत्रालय मिलने का बधाई दिया।

कार्यक्रम में सच्चिदानंद राय बलराम पांडेय, निर्भय राय, मदन दुबे, जितेंद्र दुबे, विनोद राय, नंदजी सिंह, हीरामन पासवान, टुनटुन वर्मा, हरिशंकर गुप्ता, रतन केजरीवाल, धीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र वर्मा, महेंद्र कुमार चौबे उर्फ मथुरा चौबे, लाल झाड़ो देवी, पूनम देवी, पिंकी पाठक, इंदु देवी, विवेक चौधरी, विकास कायस्थ, मिथुन सिन्हा, गंगा विशुन राम सहित अन्य शामिल रहे।