महिला विधेयक 2024 के लिए केंद्र सरकार का चुनावी जुमला, आरक्षण देने की इनकी कोई मंशा नहीं : ललन सिंह

नई दिल्ली/पटना। संसद में महिला आरक्षण विधेयक को जदयू ने समर्थन दिया है। आईएनडीआईए महागठबंधन में शामिल इस पार्टी ने समर्थन देने के साथ ही इस विधेयक को इस समय सदन में लाए जाने को लेकर केंद्र सरकार की जमकर आलोचना भी की। संसद में जारी बहस के दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने काफी जोर-शोर से अपनी बात रखी। उन्होंने विधेयक का समर्थन तो जरूर किया, लेकिन केंद्र सरकार को काफी खरी-खोटी भी सुनाई। जदयू सांसद ललन सिंह ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस विधेयक को लाने का मकसद महिलाओं को संसद में या विधानसभा में आरक्षण देना नहीं है। ये 26 पार्टियों का जो आईएनडीआईए गठबंधन बना है, उसका पैनिक रिएक्शन है। इनकी कोई मंशा नहीं है। ये जुमला है सबसे बड़ा। 2024 का चुनावी जुमला है। उन्होंने कहा कि ये महिलाओं को छलने का काम इस बार करना चाहते हैं। 2014 में इन्होंने इस देश के बेरोजगारों को छला- 2 करोड़ लोगों को रोजगार का वादा करके। 2014 में इन्होंने इस देश के गरीबों को छला- कालाधन लाएंगे, सबके खाते में 15 लाख-20 लाख पहुंचाएंगे।

About Post Author

You may have missed