August 11, 2026

पालीगंज में गोशाला में आग लगने से दो मवेशी झुलसे

पटना। पालीगंज थाना क्षेत्र के कालोपुर गांव स्थित एक गोशाला में रविवार की रात अज्ञात अपराधियो द्वारा आग लगा दिए जाने से दो मवेशी बुरी तह झुलस गया। प्राप्त सूचना के अनुसार पालीगंज थाना क्षेत्र के कालोपुर गांव निवासी महादेव सिंह के पुत्र जितन सिंह अपने जमीन पर पुआल व बांस बल्ली के सहारे एक गोशाला बना रखा है। जिसमे वह रविवार की शाम प्रतिदिन की तरह अपनी मवेशियों को बांधकर घर मे सोने चला गया। वही रात्रि को गोशाला से आग की लपटें निकलती देख ग्रामीणों ने शोर गुल मचाने लगा। शोरगुल की आवाज सुनकर जुटे ग्रामीणों व जीतन सिंह ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में दो मवेशी गाय व भैंस बुरी तरह से झुलसकर घायल हो गया। पीड़ित के अनुसार किसी अज्ञात ब्यक्ति ने गोशाला में आग लगाया है। जबकि पालीगंज पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी पाकर मामले की जांच किया जा रहा है।

You may have missed