भागलपुर : तेज रफ़्तार बस ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचला; महिला की मौत मौके पर, पति की हालत गंभीर

  • गुस्साए परिजनों ने भागलपुर-अमरपुर मुख्य मार्ग को किया जाम, मुआवजा का दिया गया आश्वासन

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में एक सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना कजरैली थाना क्षेत्र का है जहां बाइक सवार पति-पत्नी को यात्री बस ने कुचल दिया। महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। वहीं इस घटना में बाइक चला रहे व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों में आक्रोश है और सड़क जाम कर दिया गया है। कजरैली के लक्ष्मीनिया पुल के समीप मंगलवार को बाइक सवार पति – पत्नी सड़क हादसे का शिकार बन गये। एक यात्री बस ने बाइक सवार को कुचल दिया। सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो गयी। जबकि घायल पति को अस्पताल ले जाया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद कजरैली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजन सड़क पर जमा हो गये।
लोगों ने भागलपुर-अमरपुर मुख्य मार्ग को किया बंद
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने भागलपुर-अमरपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और घंटों प्रदर्शन किया। कजरैली पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत करवाने का प्रयास किया। लेकिन घंटो बीत जाने के बावजूद भी आक्रोशित परिजन शांत नहीं हुए। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ स्मिता झा मौके पर पहुंची। लोगों ने बीच रोड पर टायर जलाकर इस सड़क हादसे का विरोध प्रदर्शन किया। अमरपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया जिससे आवाजाही में लोगों को काफी समस्या आई। हालाकि सीओ ने मुआवजा का आश्वासन देकर जाम को छुड़ाया। उधर घटना के बाद बस को जप्त कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।

About Post Author

You may have missed