February 15, 2026

PATNA : पालीगंज स्थित खलिहान में आग लगने से धान का पुआल जलकर राख

पटना। बुधवार की रात पालीगंज थाना क्षेत्र के खपुरा गांव स्थित खलिहान में आग लगने से खलिहान में रखे 10 बीघे खेत का धान का पुआल जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पालीगंज थाना क्षेत्र के खपुरा गांव निवासी बिखारी सिंह के पुत्र अजय सिंह गांव से बाहर नहर किनारे खेत मे खलिहान बनाया था। जहां पशुओं के चारे के लिए 10 बीघे खेत मे लगे धान का पुआल रखा था। जहां बुधवार की रात अचानक खलिहान में आग लग गयी। वही खलिहान से निकलती आग की लपटों को देख ग्रामीण जुटे तथा आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन आग को अनियंत्रित होते देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दिया। सूचना पाकर दमकल के साथ अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वही इस अगलगी के दौरान खलिहान में रखे अजय सिंह के 10 बीघे खेत का धान का पुआल जलकर राख हो गया। वही ग्रामीणों के अनुसार इस अगलगी में 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

You may have missed