लोजपा(रा) के एससी/ एसटी प्रकोष्ठ ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन, जमकर की नारेबाजी

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के एससी/ एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान के नेतृत्व में पटना के इनकम टैक्स गोलंबर के पास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान दलितों के खिलाफ मुख्यमंत्री के दिए गए बयान पर लोजपा रामविलास के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान परशुराम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने जिस तरीके से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी जी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री दलितों को अपमान करने का काम किए हैं, और इनका दलित विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। वही पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने बताया पुतला दहन कार्यक्रम में  पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा, युवा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, प्रदेश महासचिव कचहरी पासवान, मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सलीम साहिल,    एससी/ एसटी उपाध्यक्ष विजय पासवान, महासचिव दिनेश पासवान, पटना पश्चिमी जिला अध्यक्ष मुकेश पासवान, विवेक प्रकाश ,गोपाल पासवान, जीतू पासवान,सुनील पासवान, ओमप्रकाश भारती शामिल थे।