कैमूर में बुर्का पहन महिला पर किया तेजाब से हमला,प्रदेश भर में प्रशासनिक दावों की धज्जियां उड़ी

कैमूर।प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे हिंसा,बलात्कार तथा हत्या की घटनाओं में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी हो रही है। एक तरफ तो सरकारी अधिकारी एवं सत्ताधारी दल के भोंपू बने प्रवक्ता हमेशा सुशासन की डपोरशंखी दावे करते रहते हैं। मगर धरातल पर अपराधियों द्वारा नित्य उनके दावों की धज्जियां उड़ाई जाती है।आज प्रदेश के कैमूर जिला में फिर एक युवती पर एसिड अटैक की वारदात की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घर में सोई अवस्था में महिला पर मनचले ने एसिड अटैक किया है। घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए वाराणासी रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है।घटना जिले के भगवानपुर थाना के भगवानपुर बाजार की बतायी जा रही है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला खाना खाने के बाद सो रही थी। इसी दौरान एक शख्स बुर्का पहनकर आया और सो रही महिला के चेहरे पर तेज़ाब फेंक कर भाग निकला। इस हमले में गंभीर रूप से जख्मी हो गई।पीड़िता के चीखने-चिल्लाने पर लोगों को घटना के बारे में पता चला, जिसके बाद शीघ्रता पुर्वक महिला को अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए वाराणासी रेफर कर दिया गया।

वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अनुसंधान में जुट गयी।युवती पर एसिड अटैक की घटना की पुलिस तहकीकात कर रही है। फिलहाल वारदात के कारणों का पता नही चल सका है। पुलिस ने दावा किया है कि मामले में शामिल अपराधी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।