गोपालगंज में बीजेपी एमएलसी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नोटिस जारी होने के बाद की गई कार्रवाई

गोपालगंज। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने भी यूपी की तरह बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है। सबसे बड़ी बात है कि नीतीश सरकार का यह बुलडोजर सबसे पहले इस नीति का समर्थन करने वाली पार्टी भाजपा के नेता के घर पर चली है। नीतीश सरकार का यह बुलडोजर भाजपा के एमएलसी के घर पर चली है। जिसमें भाजपा नेता के मकान का चहारदीवारी और गेट में दरार आयी है। गोपालगंज में प्रशासन ने बीजेपी एमएलसी राजीव कुमार सिंह के यहां बुलडोजर चला दिया। राजीव सिंह का नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के पास आलीशान मकान है। इस मकान की चहारदीवारी और गेट पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला है। इसको लेकर जिला प्रशासन का कहना है कि एनएच-27 की जमीन का अतिक्रमण कर बीजेपी एमएलसी ने मकान की बाउंड्री कराई थी। इसके लिए उन्हें पहले ही नोटिस जारी किया गया था। लेकिन,नोटिस जारी होने के बाद भी अतिक्रमण हटाया नहीं गया। अब बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई है। वहीं, इसको लेकर भाजपा एमएलसी से फर्स्ट बिहार की टीम ने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि, मैं खुद और बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल अतिक्रमण हटाने के लिए डीएम से मिला था। हमलोगों ने दो दिनों का वक्त मांगा था। हमारे मजदूर पहले से ही लगे हुए थे और अतिक्रमण को हटा रहा था। इसके बावजूद जिला प्रशासन के अधिकारी दो जेसीबी लेकर पहुंच गए। आनन-फानन में मकान की बाउंड्री वाल और गेट को तोड़वा दिया। भाजपा एलएलसी ने साफ तौर पर कहा कि, जिस इलाके में मेरा मकान है उस इलाके में कई रसूखदार हैं, जिन्होंने एनएच-27 की जमीन को अतिक्रमण कर रखा है। लेकिन उन पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं हो रही है। लेकिन, हम विपक्ष में बैठे हुए हैं और सरकार से सवाल कर रहे हैं तो हमारे साथ इस तरह की कार्रवाई की जा रही है।

You may have missed