औरंगाबाद के जंगलों में हो रही अफीम की खेती पर चला प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने एक को दबोचा

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिलें के मदनपुर व ढिबरा थाना के जंगली इलाके में अफीम की खेती की जा रही थी। जिसे जवानों ने जेसीबी से नष्ट कर दिया है। वहीं एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना ढिबरा थाना क्षेत्र के ढाबी, छुछिया, महुलान व मदनपुर थाना के बादम गांव इलाके की है। गिरफ्तार व्यक्ति राजेन्द्र भोक्ता ढिबरा थाना के छुछिया गांव का रहने वाला है। इस मामले में पुलिस ने ढिबरा थाना में एक एफआईआर दर्ज की है। जिसमें राजेन्द्र भोक्ता के साथ अन्य अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है। अफीम की खेती को एएसपी अभियान मुकेश कुमार, भलुआही एसएसबी कैम्प के सहायक समादेष्टा, देव बीडीओ कुंदन कुमार, ढिबरा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार व मदनपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई है।
12 बीघे में हो रही थी अफीम की खेती
बताया जा रहा हैं की मदनपुर के बादम, ढिबरा थाना के ढाबी, छुछिया व महुलान इलाके में 12 बीघे में अफीम की खेती की जा रही थी। जिसकी कीमत करोड़ों में बतायी जा रही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जंगली इलाके में स्थित गांवों में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही है। अफीम के फसल फूल और फल ले चुका है। कुछ माह में तैयार हो जाएगा। सूचना के बाद तत्काल एएसपी अभियान के नेतृत्व में प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचा और पाया कि अफीम हकीकत में खेतों में लगा हुआ है। इसके बाद जेसीबी बुलाया गया और जेसीबी चलाकर नष्ट किया गया। बताते चलें कि दो दिन पहले भी मदनपुर थाना इलाके में अफीम की खेती नष्ट किया गया था। लगातार पुलिस द्वारा खुफिया इनपुट हासिल कर अफीम को नष्ट किया जा रहा है।

About Post Author

You may have missed