August 22, 2025

PATNA : राजीव नगर में दुसरे दिन भी बुलडोजर अभियान जारी, स्थानीय लोगों पर पुलिस का लाठीचार्ज

  • धारा 144 के बीच चक्काजाम करने पर जाप प्रमुख पप्पू यादव और उनके समर्थकों के खिलाफ केस होगा दर्ज

पटना। बिहार की राजधानी पटना में प्रशासन का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आज भी जारी है। राजीव नगर में जेसीबी बुलडोजर के लिए अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा रहे हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों पर लाठीचार्ज किया है। जाप नेता पप्पू यादव ने नेपाली नगर में प्रशासन का रास्ता रोका, जिसके बाद उन्हें वहां से हटा दिया गया। वही, पटना के राजीव नगर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात है। जेसीबी और पोकलेन मशीनों से मकान धव्स्त किए जा रहे हैं। धारा 144 के बीच चक्काजाम करने पर जाप प्रमुख पप्पू यादव और उनके समर्थकों के खिलाफ प्रशासन केस दर्ज करेगा।

You may have missed