November 15, 2025

आरा में बारिश के चलते कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबने से अधेड़ की मौत

आरा। आरा में यास तूफान के कारण हो रही मूसलाधर बारिश से शुक्रवार की सुबह एक कच्चा मकान गिर गया। इसमें दबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसा जगदीशपुर थाना क्षेत्र के संगम टोला गांव में हुआ। शुक्रवार को अचानक कच्चा मकान गिर गया। मलबे के नीचे दबने से मुद्रांक विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों से घायल को फौरान जगदीशपुर अनुमंडलीय रेफरल अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही मुद्रांक विक्रेता ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद इलके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लगी गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार बारिश के कारण कच्चा मकान पूरी तरह गीला हो चुका था। इसलिए अचानक भरभरा कर गिर गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान संगम टोला गांव निवासी श्रीकांत राय के 54 वर्षीय पुत्र भारत भूषण उर्फ शेखु सिंह के रूप में हुई है। वह जगदीशपुर एसडीओ कोर्ट में मुद्रांक विक्रेता का कार्य करते थे।

मृतक के परिजनों ने बताया कि दो दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, इसके कारण उनका कच्चा मकान काफी गीला हो गया था। शुक्रवार की सुबह जब भारत भूषण उसी मकान में जाकर मवेशी बांध रहे थे। तभी छत अचानक उनपर गिर पड़ा। इस कारण उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान करे। बावजूद इसके परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले आए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया है। मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

 

You may have missed