बेतिया में बच्चों के साथ सो रही महिला की निर्मम हत्या, वारदात के बाद जेठ ने थाने में किया सरेंडर
बेतिया। बिहार के बेतिया जिले में अपने दो मासूम बच्चों के साथ घर में सो रही महिला को उसके जेठ ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के मझरिया शेख वार्ड नंबर 5 की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज जांच में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान रामराज मुखिया के 28 वर्षीय पत्नी आशा देवी के रूप में की गई है। इधर, सदर एसडीपीओ-वन विवेक दीप ने बताया कि आरोपी जेठ धर्मराज मुखिया को पुलिस गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद थाना पहुंचकर सरेंडर किया है। महिला के परिजनों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जीएमसीएच में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर उसकी बड़ी बहन शोभा देवी ने बताया कि आशा की शादी वर्ष 2019 में हुई थी। उसे एक तीन साल का बेटा प्रिंस कुमार और एक साल की बेटी प्रियंका कुमारी है। उसके पति पिछले एक साल से दुबई में है। शोभा ने बताया कि उसकी बहन अपने दोनों बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती थी। उसके जेठ धर्मराज मुखिया उसके साथ गलत संबंध बनाना चाहते थे, लेकिन वो माना कर देती थी। धर्मराज ने कई बार मारपीट भी की थी। महिला ने धर्मराज के विरोध में दो बार पुलिस से शिकायत भी की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इधर सोमवार की रात धर्मराज ने फिर उसकी बहन के साथ गलत संबंध बनाने का प्रयास किया। जब वो मना कर दी तो आरोपी ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी।


