February 18, 2026

जहानाबाद में भाई बना भाई का दुश्मन : भूमि विवाद को लेकर आपस में भिड़े, तीन घायल

जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद जिले में आपसी बंटवारे को लेकर भाई-भाई के बीच जमकर लाठियां चली। जिसमें 3 लोग घायल हो गए। वहीं तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही यह पूरी घटना भेलावर ओपी क्षेत्र के सलारपुर गांव का है। मिली जानकरी के मुताबिक रंजन कुमार और उसके भाई के बीच आपसी बंटवारे को लेकर कई महीनों से विवाद चल रहा था। सोमवा दोपहर दोनों भाइयों में जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी होने लगा। वही इसी बात को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को लाठी डंडे से मार कर रंजन कुमार, बिंदी कुमारी, वेदमाता देवी को लाठी डंडे से मार कर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। वही यह पूरी घटना जमीनी विवाद को लेकर घटी है। ज्ञात हो कि जिले में जमीनी विवाद की घटना लगातार बढ़ रही है। वही इसके कारण खून खराबा भी हो रहा है। जबकि हर शनिवार को थाना परिसर में भूमि विवाद निष्पादन के लिए जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। वही घायल रंजन कुमार का कहना है कि मेरे भाई द्वारा मुझे हिस्सा नहीं दिया जा रहा है। इसी के कारण विवाद चल रहा है।

You may have missed