February 12, 2026

सूडान से लौटनेवाले बिहार के निवासियों को नई दिल्ली एवं मुंबई से राज्य सरकार अपने खर्च पर पटना तक लायेगी : मुख्यमंत्री

पटना। भारत सरकार ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत सूडान में फंसे भारतीयों को स्वदेश वापस ला रही है। सूडान से लौटने वाले ऐसे भारतीय नागरिक दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सूडान से लौटने वाले बिहार के निवासियों को मुंबई एवं नई दिल्ली से पटना तक राज्य सरकार ने अपने खर्च पर लाने का निर्णय लिया है। सूडान से लौटने वाले बिहार के निवासियों के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली द्वारा नई दिल्ली एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। ऐसे ही हेल्प डेस्क की व्यवस्था मुंबई एयरपोर्ट पर भी की जा रही है। बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई ऑपरेशन कावेरी के तहत सुडान से अब तक करीब तीन हजार भारतीय लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। गृहयुद्ध में फंसे सुडान से करीब 500 बिहारी सुरक्षित जेद्दा पहुंच गए हैं। सभी बिहारी सुडान में बिहार सरकार के विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। वहीं बिहार फाउंडेशन की टीम सऊदी अरब से लेकर दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट पर हर मदद को तैयार है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सूडान से लौटनेवाले बिहार के निवासियों को मुंबई एवं नई दिल्ली से पटना तक राज्य सरकार ने अपने खर्च पर लाने का निर्णय लिया है।सूडान से लौटनेवाले बिहार के निवासियों के लिये राज्य सरकार के निर्देश पर स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली द्वारा नई दिल्ली एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गयी है।

You may have missed